Sarangarh News : बरमकेला में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार व भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही का हुआ आत्मीय स्वागत

संक्षेप

बरमकेला में विधायक सिदार व पाणिग्राही का स्वागत

Sarangarh News : बरमकेला में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार व भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही का हुआ आत्मीय स्वागत

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बरमकेला। प्रवास के दौरान लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही के बरमकेला आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष रतन शर्मा ने दोनों नेताओं से सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान क्षेत्र के व्यापार, विकास तथा विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के व्यापारिक हितों एवं विकास कार्यों को गति देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कैट जिला अध्यक्ष रतन शर्मा ने विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की।