Bilaigarh news : संकुल केंद्र सलिहा एवं दीपापारा सलिहा का संयुक्त बैठक

संक्षेप

शासकीय हाई स्कूल सलिहा सकुंल केंद्र सलिहा का सयुंक्त बैठक

Bilaigarh news : संकुल केंद्र सलिहा एवं दीपापारा सलिहा का संयुक्त बैठक

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ शासकीय हाई स्कूल सलिहा मे संकुल प्राचार्य श्री हितेंद्र पाण्डे के द्वारा दिनांक 24/09/24  को रखा गया था। जिसमे बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान मे रखते हुये पूरे सत्र का कार्य योजना बनाकर पिछले कार्यों का समीक्षा किया गया ।



विदित हो की जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल पी पटेल ने प्रचार्यो की बैठक मे जिले के उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु दिशा निर्देश देते हुये संकुलो को विभिन्न कार्यों हेतु ग्रेडिंग देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संकुलो को पुरष्कार देने की घोषणा की है। इस बैठक मे संकुल प्रभारी हितेंद्र पाण्डे ने सभी शिक्षकों व प्रधानपाठको को बेहतर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश देते हुये गतिविधी आधारित शिक्षा , नवाचार, टी एल एम का उपयोग, समय के पूर्व विद्यालय मे उपस्थिति ,स्वच्छता एवं आकर्षक परिवेश, डेली डायरी संधारण, संस्कृतिक साहित्यिक व खेल गतिविधि पर बल देना, संकुल हेतु एक ड्रेस कोड, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता आदि पर ध्यान देने के लिये कहा । बैठक मे उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस एन साहू ने सभी शिक्षकों को मिलकर कार्य करने व जानकारियो के त्वरित सम्प्रेषण हेतु निर्देश दिया और संकुल के गतिविधियों एवं कार्यों की प्रशंसा की। बैठक मे श्री हेमलाल मनहर प्रधान पाठक,  संतोष श्रीवास प्रधान पाठक, योगेश साहू प्रधान पाठक, नूतन साव शिक्षक, लीलाधर कुम्हार व्याख्याता , ज्योति खड़िया सहायक शिक्षक, पी. सी. पटेल व्याख्याता, कृष्णा नागसहायक शिक्षक, मनीष साहू संकुल समन्वयक , छतराम नेताम संकुल समन्वयक, जागेश्वर प्रसाद गहिर शिक्षक, डी. पी. चंद्रा सहायक शिक्षक, शैलेंद्र कटकवार शिक्षक,जैतराम ड़ड़सेना प्रधान पाठक धर्मेंद्र साहू शिक्षक राजू साहू शिक्षक, बसंत पटेल शिक्षक, पदुम जगत प्रधान पाठक, चंद्रशेखर भोई प्रधान पाठक, रथराम खड़िया सहायक शिक्षक, योगेश ठाकुर सहायक शिक्षक समारीन ठाकुर सहायक शिक्षक,सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।