Balod News: मेगा पालक-शिक्षक बैठक पर नेवता भोज

संक्षेप

जन्म दिवस पर नेवता भोज का आयोजन

मेगा पालक-शिक्षक बैठक पर नेवता भोज

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद ।डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंडी के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अंडी में श्री रामकिशुन ठाकुर जी पूर्व सरपंच ने अपने नातिन राघवी,न्यासा, कोमिया,छवि, ओजस्वी, हेजल,खुशी एवं नाती तेजस्व कुमार के जन्म दिवस को यादगार बनाने नेवता भोज कराया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त खीर,पूड़ी,परोसा गया। इस अवसर पर सरपंच संतोष कुमार जैन  उपस्थित रहे। संकुल स्त्रोत समन्वयक  मोहित राम भौसार्य ने समस्त ग्रामवासियो से अपील किया कि अपने एवं अपनों के विशेष दिन को यादगार बनाने हेतु बच्चो के साथ नेवता भोज में अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। उक्त नेवता भोज में प्रधान पाठक महेश्वरी खरे, दुर्गा बारेकर , प्रीतीबाला सोनी,नीलू साहू,अरुणा चुरेन्द्र,रविचन्द सिन्हा शाला प्रबंधन समिति की ओर से अध्यक्ष  हिरई ठाकुर,लक्ष्मी साहू, चमारिन बाई,सन्तराम पोंगरा, पवन कुमार ठाकुर,कृष्णा राम ठाकुर,मनोज यादव,राकेश कुमार ठाकुर एवं रसोइया स्टाफ से महेश कुमार यादव, धनेश्वरी, वीणा,दिनेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment