Raipur News : रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई , कई स्थानों पर छापेमारी

संक्षेप

आयकर विभाग की छापेमारी में मिले 7 करोड़ रु नगद

Raipur News : रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई , कई स्थानों पर छापेमारी

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर में स्टील कारोबार से जुड़े कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जोर-शोर से जारी रही। शहर के कई इलाकों में विभाग ने 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें करीब 7 करोड़ रुपये नकद, 18 बैंक लॉकर और जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लेनदेन रजिस्टर और संपत्ति से संबंधित कागजात की जांच के लिए कई प्रमुख स्टील प्लांट संचालकों और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां भी छापेमारी की गई। ये कार्रवाई टैक्‍स चोरी, फर्जी बिलिंग और आय छिपाने की शिकायतों के आधार पर पिछले 3-5 वर्षों के आयकर रिटर्न में मिली विसंगतियों को लेकर चल रही है।करीब 200 अधिकारियों की टीम इस जांच में लगी हुई है, जिसने फाइनेंशियल रिकॉर्ड, जमीन सौदों और ट्रांजैक्शन की विस्तार से पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के दौरान फर्जी बिलिंग से जुड़े दस्तावेज और लूज पेपर भी मिले हैं, जिनमें कई बिल अन्य राज्यों के कारोबारियों के नाम से बने हैं, जिन्हें भी विभाग आगे जांच रहा है।शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि कई कारोबारियों ने अपनी अघोषित आय को जमीन और संपत्ति में निवेश किया है, जबकि आयकर रिटर्न में कम या छिपी हुई आय दिखा रहे थे। अब विभाग सभी संपत्ति और आय स्रोतों का विस्तार से सत्यापन कर रहा है।इस जांच से स्टील कारोबार में टैक्स चोरी और काले धन के लेनदेन की बड़ी कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।