Sarangarh Bilaigarh News : खबर का असर ,सड़क मरम्मत कार्य चालू

संक्षेप

राहगीरों को हो रही है ,भारी परेशानी

Sarangarh Bilaigarh News : खबर  का असर ,सड़क मरम्मत कार्य चालू

विस्तृत खबरें

बिलाईगढ़ । अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।
प्राप्त समाचार के अनुसार अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में बिलाईगढ़ से गोविंदवन,दुम्हनी, मार्ग एवं बांसउरकुली के पास सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इस आशय का समाचार अखबारों में सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और सड़क के जगह-जगह पड़े जानलेवा गड्ढे को पाटने का काम किया जा रहा है।विभागीय अधिकारी टेंडर खोलने के बाद सड़क मरम्मत की बातें कर रहे थे ।
किंतु अखबार में समाचार प्रकाशन के बाद अभी कार्य चालू हो गया है इस संबंध में इंजीनियर के के साहू से संपर्क करने पर बताया कि टेंडर खुला है कि नहीं मुझे जानकारी नहीं है पब्लिक आवाज उठा रही है इसलिए सड़क के गड्ढों को पाटा जा रहा है ।
  एसडीओ पीडब्ल्यूडी आर के बंशोर ने बताया कि अभी स्थानीय व्यवस्था पर गड्ढों को पाठ कर मरम्मत के कार्य शुरू किया गया है, टेंडर खुलने के बाद सड़क बनाया जाएगा ।