कवर्धा ! छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास भोरमदेव दर्शन कर सरोधा बांध जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, 10 से अधिक लोग घायल हो गए . घटनास्थल पर हुए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई .
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में 20 से अधिक लोग पिकअप वाहन पर सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गई. घटना की सूचना पर भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया ।
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले हैं. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है. भोरमदेव पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।