Raipur News : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/ हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन प्रारम्भ

संक्षेप

परीक्षा प्रारंभ होने से पहले हेल्प लाइन प्रारंभ

Raipur News : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/ हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन प्रारम्भ

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/ हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन 2024 का दिनांक 22.02.2024 से 22.03.2024 तक संचालन किया जा रहा है। हेल्पलाईन में आज दिनांक 22.02.2024 को अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ सुश्री अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया एवं मनोचिकित्सक के रूप में उपस्थित डॉ० स्वाती शर्मा मनोचिकित्सक द्वारा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाईन में छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों जैसे कोरबा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, सारगढ़, अंबिकापुर एवं अन्य जिलों से विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछे गये।
आज दिनांक 22.02.2024 को कुल 61 फोन कॉल हेल्पलाईन टोल फ्री नं० 18002334363 पर प्राप्त हुये। हेल्पलाईन का संचालन उपसचिव, श्री जे० के० अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कल दिनांक 23.02.2024 को गणित विषय के विषय विशेषज्ञ श्री अखिल खरे तथा मनोवैज्ञानिक डॉ० वर्षा वरवंडकर विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगे।