Balod news : बालोद में राष्ट्रीय सेवा योजना का भव्य जिला स्तरीय सम्मान समारोह, 60 ने किया रक्तदान

संक्षेप

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) जिला बालोद के तत्वावधान में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।

Balod news : बालोद में राष्ट्रीय सेवा योजना का भव्य जिला स्तरीय सम्मान समारोह, 60 ने किया रक्तदान

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बालोद। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जिला बालोद के तत्वावधान में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के 11 महाविद्यालयों और 22 विद्यालयों में एनएसएस गतिविधियों को मजबूत बनाना तथा स्वयं सेवकों को राष्ट्रोत्थान और व्यक्तिग्व विकास के लिए प्रेरित करना था। स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना में पुरस्कार वितरित किए गए, साथ ही 60 रक्तदाताओं ने मानव सेवा का परिचय देते हुए रक्तदान किया।



कार्यक्रम एनएसएस जिला संगठक डॉ. लीना साहू के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में वरिष्ठ स्वयंसेवकों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक जनेंद्र दीवान, कार्यक्रम समन्वयक जसवंत सिन्हा तथा समाजसेवक छाया विधायक उपस्थित रहे।



पुरस्कार विजेताओं को मिली सम्मान:महाविद्यालय स्तर (संस्था/इकाई):शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुन्दा।विद्यालय स्तर (इकाई):ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरुर।महाविद्यालय स्वयंसेवक स्तर:रोशन, माता कर्मा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, गुण्डरदेही।लक्ष्य कुमार साहू, शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद।लोचन कुमार मदन लाल साहू, शासकीय महाविद्यालय, अरमरीकला।विद्यालय स्वयंसेवक स्तर:लिशा सुधाकर, पीएस श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, डौंडी।रजनेश पटेल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बालोद।रक्तदान शिविर में 60 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के तहत सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किए गए। समापन सत्र में जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर एवं नगर पंचायत पार्षद फैज बक्स विशेष रूप से उपस्थित रहे।