Gariyaband News : गरियाबंद हिट एंड रन: अमन ट्रेवल्स बस की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

संक्षेप

गरियाबंद में तेज रफ्तार बस का कहर, युवक की मौत

गरियाबंद हिट एंड रन: अमन ट्रेवल्स बस की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सेंदर के परसट्टी गांव के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार अमन ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में जांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी निवासी राहुल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिट्टू और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल छह युवक दो बाइक पर सवार होकर जतमई घूमने जा रहे थे। इसी दौरान परसट्टी गांव के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।
घटना के बाद बस चालक फिंगेश्वर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
इधर, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की जर्जर सड़कें और यात्री बसों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। उन्होंने सड़क सुधार और ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment