न्यूज रुटीन @ बिलासपुर। रतनपुर पुलिस और एसीबीयू की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास 245 किलोग्राम गांजा जप्त किया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार (CG 04QD 7255) भी जब्त, कुल मूल्य 1.30 करोड़ रुपये।
17 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर कार कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्य प्रदेश जा रही थी। एसपी बिलासपुर राजनेश सिंह, एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर कार रोकी गई। तस्कर अमित कुमार केवट (33 वर्ष, भुतही टोला, बुढ़ार, शहडोल, मध्य प्रदेश) गिरफ्तार। नारकोटिक एक्ट के तहत थाना रतनपुर में केस दर्ज।
कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मी: थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरी. अनिल अग्रवाल, एसीबीयू प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उपनिरी. कमलेश बंजारे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली व अन्य।