Balod news : श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय उमरादाह में 1 अप्रैल से निशुल्क प्रवेश प्रारंभ

संक्षेप

श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय उमरादाह में 1 अप्रैल से निशुल्क प्रवेश शुरू: मुखबधिर बच्चों को मुफ्त शिक्षा व आवास

Balod news : श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय उमरादाह में 1 अप्रैल से निशुल्क प्रवेश प्रारंभ

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद- जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम उमरादाह में स्व सुल्तानमल सजनादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय (मुखबधिर स्कूल) का संचालन विगत 3 से 4 वर्षो से किया जा रहा है जहाँ पर मुखबधिर बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं आवास की सुविधा दी जाती है ।
    ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम बाफना ने बताया कि मुखबधिर स्कूल में पिछले सत्र में 32 बच्चे शिक्षा का लाभ ले रहे है ।
   ट्रस्ट के सचिव अरुण जैन ने सभी जनता से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी नए सत्र के लिए स्कूल एवं आवास के प्रवेश प्रारंभ 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा आप सभी के परिचित में कोई ऐसा दिव्यांग बच्चा हो तो हमसे संपर्क करके उनका प्रवेश निशुल्क करवा सकते है ।
          ट्रस्ट के माध्यम से मुखबधिर बच्चों के लिए कक्षा पहली से छटवी तक निःशुल्क आवास एवं शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है जो कोई भी मुखबधिर बच्चों का इन विद्यालय में प्रवेश करवाना चाहते हो तो 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एडमिशन हेतु आवेदन फार्म श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग स्कूल उमरादाह के स्कूल प्रांगण में पहुंचकर फार्म भरकर अपना एडमिशन करवा सकते है ।