न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़ ।छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम टुंडरी एवं बिलाईगढ़ के कार्यक्रम में भी शामिल हुए ।
प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 16 सितंबर मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम टुंडरी में छत्रसाल साहू के यहां एक निजी कार्यक्रम तथा बिलाईगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र देवांगन के यहां मंदिर दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर यहां महा औघड़ रौद्र बाबा के दरबार के सिद्ध मूर्तियों का दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद लिए ,ज्ञात हो कि यहां के सिद्ध मूर्तियां मंदिर में स्थापित जगह से अपने आप जगह बदलकर दूसरे जगह पर विराजमान हो गई है,इस अलौकिक चमत्कार के दर्शन के लिए लोगो में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। इसके बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
मंत्री के साथ कार्यकर्ताओं ने भी दर्शन लाभ लिया एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर मंत्री जी को अवगत कराते हुए प्रदेश के तत्कालीन कांग्रेस सरकार को याद किया गया ,तत्पश्चात मंत्री जी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
दर्शन लाभ लेने वालों में प्रमुख रूप से छत्रसाल साहू ,युधिष्ठिर नायक ,नलकुमार पटेल , राजेंद्र अग्रवाल ,जान मोहम्मद खान ,वीरेंद्र श्रीवास्तव ,सुधा चौहान, सूर्या सिंह,यादराम हिरवानी,रामजी साहू,संतोष कर्ष,हेमलाल पटेल,केशव वर्मा,जुगनू चौहान,के अलावा अनेक लोगो ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिए।