Bilaigarh news : शिक्षा गुणवत्ता में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया सम्मानित

संक्षेप

शिक्षा क्रांति के सूत्रधार: deo जे.आर. डहरिया को कलेक्टर ने दिलाया सम्मान

Bilaigarh news : शिक्षा गुणवत्ता में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया सम्मानित

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नवाचारपूर्ण पहल करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया को कलेक्टर डॉ. संजय कुमार कन्नौजे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समय-सीमा बैठक के दौरान दिया गया, जहां शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित कार्यों और सकारात्मक प्रयासों की सराहना की गई। कलेक्टर डॉ. संजय कुमार कन्नौजे ने श्री डहरिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार बेहतर पहल की जा रही है। उन्होंने उन्हें आगे भी अधिक ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए उत्साहित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने और शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव पूरे जिले में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में स्कूलों में अनुशासन, पढ़ाई के स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सुधार हो रहा है, जो जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।
यह सम्मान न केवल श्री डहरिया के लिए बल्कि पूरे जिले के शिक्षा विभाग के लिए हर्ष और प्रेरणा का विषय है। उनके कार्यों से शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में जिले की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं उत्कृष्ट बनेगी।