न्यूज रुटीन @ सारंगढ़ - छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्थित कपिस्दा गांव में 17 नवंबर को चूना पत्थर खदान के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया था जिसमे धौराभांठा, सरसरा, जोगनीपाली, कपीसदा ब और लालाधुरवा के करीब 1500 लोक प्रभावित हो रहे थे जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जनसुनवाई का विरोध किया जिसके बाद एसडीएम वर्षा बंसल ने लिखित में जानकारी देते हुए उक्त जनसुनवाई को स्थगित कर दिया था ।
अब उगता मामले में 18 नवंबर को रायगढ़ के जनता टेंट हाउस के कर्मचारी एवं ड्राइवर रोहन कुर्रे के रिपोर्ट के आधार पर 250 महिला एवं पुरुष लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर गाली गलोज करना और जान से मारने की धमकी देना तथा मोबाइल फोन तोड़ने जैसे आरोप पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है । सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहन कुर्रे के रिपोर्ट के आधार पर 250 लोगों के खिलाफ धारा 126(2)-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
कर्मचारी रोहन कुर्रे ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने साथी विमल साहू व अन्य साथी के साथ जनसुनवाई में टेंट लगाने के लिये जनता टेंट हाउस रायगढ टेंट वालों के साथ मास्दा गाडी में टेंट का समान लेकर कपिस्दा गोठान लेकर जा रहे थे तभी कपिस्दा गोठान से कुछ दुरी पर लगभग 200 से 250 महिला व पुरूष हाथ में डण्डा पकडे हुए हमारे गाडी के सामने आकर गाडी को रोककर बोले कि तुम लोग यहां से वापस चले जाओ यहां कोई टेंट नही लगेगा बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे तब मैं अपने सेठ को मोबाईल से फोनकर बता रहा था उसी समय कई व्यक्ति मेरे पास आकर किससे बात कर रहा है, बोलकर मोबाईल को लेकर जमीन पर पटक दिये जो मेरे मोबाईल पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । तब हम लोग डर के कारण वापस आ गये ।