Rajnandgaon News : नेता प्रतिपक्ष महंत के खिलाफ FIR, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं मुश्किलें

संक्षेप

नेता प्रतिपक्ष महंत के खिलाफ FIR, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Rajnandgaon  News : नेता प्रतिपक्ष महंत के खिलाफ FIR, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ राजनांदगांवः  पीएम मोदी को लाठी मारने बयान को लेकर अब छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मुश्किलों में घिरे  नजर आये । चौतरफा विरोध के बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राजनांदगांव में आयोजित भूपेश बघेल की लोक सभा  के चुनावी सभा  पर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि लाठी रखने वाला आदमी चाहिए, नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और रात-दिन तंग करके यहां से चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। हालांकि बाद में नेता प्रतिपक्ष महंत ने अपना बयान पर  खेद व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी कही गई बात को तोड़-मरोड़कर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। पीएम का पद सम्माननीय पद का सम्मान करता हूं , उनके सम्मान को ठेस पहुचाने वाली बातें मैंने नहीं कहा है। फिर भी मेरी बातों का बुरा लगा होगा तो मैं खेद व्यक्त करता हूं ।

भाजपा के नेताओं ने महन्त के बयान पर किया  पलटवार

नेता प्रतिपक्ष के बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्म हो गई थी। सीएम साय सहित मंत्रियों और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके बयान का विरोध जताया । 

इंटरनेट मीडिया में भी चला- ''मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे'
भाजपा ने इंटरनेट मीडिया में ''मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे'' अभियान चलाया है। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी आदि ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा की है।