Basna news : डोगरीपाली छ धान खरीदी केंद्र स्थानांतरण पर किसानों का प्रदर्शन, 40 मिनट तक जाम रहा एनएच-53

संक्षेप

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 40 मिनट चक्काजाम, सरकार–विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Basna news : डोगरीपाली छ धान खरीदी केंद्र स्थानांतरण पर किसानों का प्रदर्शन, 40 मिनट तक जाम रहा एनएच-53

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बसना: डोगरीपाली छ धान खरीदी केंद्र स्थानांतरण पर किसानों का प्रदर्शन, 40 मिनट तक जाम रहा एनएच-53 किसानों का आरोप – स्थानांतरण से बढ़ेगी दूरी और खर्च, लगाया सरकार पर किसान-विरोधी नीति अपनाने का आरोपमहासमुंद जिले के बसना ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर डोगरीपाली छ और लालमाटी गांवों के किसानों ने धान खरीदी केंद्र स्थानांतरण के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम किया। किसानों ने लगभग 40 मिनट तक सड़क जाम रख सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। जाम दोपहर 1:05 से 1:45 बजे तक चला, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि स्कूल बसों और आपातकालीन सेवाओं को रास्ता दिया गया।किसानों का कहना था कि डोगरीपाली छ में वर्ष 2021-22 से खरीदी केंद्र सुचारू रूप से चल रहा था और इस साल भी धान खरीदी शुरू हो चुकी थी। लेकिन 17 नवंबर को अचानक सूचना दी गई कि केंद्र को छोटे लोरम में स्थानांतरित कर दिया गया है। किसानों ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि दूरी बढ़ने से मजदूर, परिवहन और समय का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।प्रदर्शन में वान्छाप्रसाद कश्यप, रविशंकर कश्यप, पूर्णिमा चौहान, दुर्पती पारेश्वर सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और स्थानीय विधायक किसान हितों की अनदेखी कर रहे हैं।किसानों ने बताया कि उन्होंने सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और कलेक्टर से अपील की थी, लेकिन कोई ठोस समाधान न मिलने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। उन्होंने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग रखी कि केंद्र को यथावत रखा जाए या दोनों गांवों को जेराभरन केंद्र से जोड़ा जाए, अन्यथा वे पुनः उग्र आंदोलन करेंगे।प्रशासन की ओर से पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन, नायब तहसीलदार ललित सिंह और थाना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर मौके पर मौजूद रहे। पुलिस व प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।