न्यूज रुटीन @ बालोद, 13 अप्रैल 2024 लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से उनके मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने हेतु जिले के अलग-अलग शासकीय संस्था एवं कार्यालयों में सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इन सभी सुविधा केन्द्रों के सफल संचालन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायकों की नियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंगे्रजी माध्यम विद्यालय आमापारा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में स्थापित सुविधा केन्द्र हेतु तहसीलदार बालोद सुश्री दीपिका देहारी को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह डौण्डीलोहारा में स्थापित सुविधा केन्द्र आनंद पब्लिक स्कूल एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हेतु तहसीलदार डौण्डीलोहारा श्री गोविंद सिन्हा को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह गुण्डरदेही में स्थापित सुविधा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचांदुर हेतु तहसीलदार अर्जुंदा श्री प्रीतम साहू को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 31 में सुविधा केन्द्र बनाया गया है जिसके प्रभारी तहसीलदार गुरूर श्री हनुमंत सिंह श्याम को बनाया गया है। इसी तरह संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 35 में स्थापित सुविधा केन्द्र हेतु अतिरिक्त तहसीलदार बालोद श्री रामराज को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 33 में स्थापित सुविधा केन्द्र हेतु तहसीलदार डौण्डी श्री हिंसा राम नायक तथा संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 31 में स्थापित सुविधा केन्द्र हेतु तहसीलदार गुण्डरदेही श्री कोमल सिंह ध्रुव को प्रभारी बनाया गया है।
>