न्यूज रुटीन @ नई दिल्ली। ENG vs NED इंग्लैंड ने नीदरलैंड को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 160 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड की विश्व कप 2023 में ये दूसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराया था। वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मैच में बेन स्टोक्स की आक्रामक शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 339 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। नीदरलैंड के लिए तेजा निदामानुरु ने सर्वाधिक रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली-आदिल रशीद ने 3-3 विकेट लिए। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि नीदरलैंड अंतिम स्थान पर खिसक गई है।
>