Sarangarh news : बिजली महंगी, स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज: कांग्रेस ने सरकार को घेरा

संक्षेप

कांग्रेस नेताओं ने बिजली दरों और स्मार्ट मीटर पर राज्य सरकार पर निशाना साधा

बिजली महंगी, स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज: कांग्रेस ने सरकार को घेरा

विस्तृत खबरें


न्यूज रुटीन @ सारंगढ :20 जून — कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर सरायपाली विधायक चातुरी नंद, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने आज संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली दरों में हालिया वृद्धि पर राज्य सरकार पर कड़ी आलोचना की।
विधायक चातुरी नंद ने कहा कि बिजली दरों में बार-बार वृद्धि आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे और कृषि पंपों के लिए लगभग 40 पैसे तक वृद्धि की गई है, जिससे उपभोक्ता और किसान दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान लागू "400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ" योजना और नाममात्र वृद्धि उपभोक्ताओं के हित में थे, जबकि वर्तमान नीतियाँ नुकसानदेह हैं।
प्रेस वार्ता में स्मार्ट मीटर और अनुबंध भार (सैंक्शन लोड) को लेकर भी गंभीर सवाल उठे। चातुरी नंद ने दावा किया कि कई मामलों में उपभोक्ता की सहमति के बिना उनका सैंक्शन लोड बढ़ाया जा रहा है और स्मार्ट मीटर के माध्यम से अधिक खपत दिखाकर उपभोक्ताओं पर पेनल्टी तथा उच्च बिल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन बिल अलग-अलग भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रम और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से जुड़े कुछ फैसले वापस लिए गए थे और ऐसा कदम यहाँ भी उठाना चाहिए।
चातुरी नंद ने पत्रकारों से कहा कि यह मुद्दा मुख्यमंत्री व ऊर्जा विभाग के संज्ञान में है और वे जुलाई में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इसे जनहित का प्रमुख मामला बनाकर उठाएंगी। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन गोल्डी नायक ने किया।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment