न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ - सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र में प्रदेश साहू संघ एवम् जिला साहू संघ के निर्देश पर सभी परिक्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है इसके लिए अलग-अलग दिन तय किया गया था वहीं कई परिक्षेत्र में साहू समाज के प्रतिनिधि निर्विरोध चुनकर आए हैं । सबसे पहले बात पवनी परिक्षेत्र की तो यहां नगर पंचायत पवनी में साहू समाज से अध्यक्ष गोपाल साहू, उपाध्यक्ष करन साहू, महिला उपाध्यक्ष फुलेश्वरी साहू, संगठन सचिव राजेंद्र प्रसाद साहू तथा महिला संगठन सचिव लक्ष्मण साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । वही सुतीउरकुली परिक्षेत्र में अध्यक्ष माधो साहू, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, महिला उपाध्यक्ष सुमित्रा साहू, संगठन सचिव चंद्रेश साहू एवं महिला संगठन सचिव सुलोचनी साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं वहीं टुण्डरी परिक्षेत्र में अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष- कमल नारायण साहू, महिला उपाध्यक्ष तीज बाई साहू, संगठन सचिव- फिरंगी राम साहू और महिला संगठन सचिव रोहिणी साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं इसके साथ ही नगर बिलाईगढ़ में अध्यक्ष
टेसराम साहू, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, महिला उपाध्यक्ष रुक्मणी साहू, संगठन सचिव जागेश्वर साहू और महिला संगठन सचिव ईना बाई साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए है वही खजरी परिक्षेत्र में अध्यक्ष धनसाय साहू, उपाध्यक्ष संतोष साहू, महिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी साहू तथा संगठन सचिव लक्ष्मी नारायण साहू निर्विरोध चुने गए हैं। इसके साथ ही अन्य परिक्षेत्र में चुनाव भी संपन्न हुआ जिनमे पीठासीन अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में समाज के अलग-अलग पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई थी ।