न्यूज रुटीन @ छत्तीसगढ़ / अचानक बदले मौसम का मिजाज, से मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग के मुताबिक, आज 13 अप्रैल को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संभावना हैं.13 से 15 अप्रैल के बीच बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आशय है.वहीं एक और चक्रवाती
हवाओं का क्षेत्र मराठवाड़ा और इससे सटे महाराष्ट्र पर है।
देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान आज यानी 13 अप्रैल को बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है इसके अलावा 13 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं. आज पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी संभव है और 14 से 15 अप्रैल के बीच तीव्रता और फैलाव में उल्लेखनीय आकाशीय बिजली बर्फबारी तेज हवा हल्की बारिश में वृद्धि होने की आशय है. 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी संभव है. 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अलग अलग स्थानों में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. वहीं 13 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज, धूल भरी आँधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है ।
दिल्ली में तेज गर्मी का दौर शुरू चुका है. इस समय दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से दिन में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 15 अप्रैल के बीच देश की राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।IMD के अनुसार, इश पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के उम्मीद जताई जा रही हैं ।