Rajnandgaon News : पालक शिक्षक मेगा बैठक में बच्चों का विकास के लिए की गयी चर्चा चिखलाकसा हाई स्कूल में हुआ आयोजन

संक्षेप

जिले के सभी संकुल केंद्रों में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा का आयोजन

Rajnandgaon News : पालक शिक्षक मेगा बैठक में बच्चों का विकास के लिए की गयी चर्चा चिखलाकसा हाई स्कूल में हुआ आयोजन

विस्तृत खबरें

राजनांदगांव /06 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज जिले के सभी संकुल केंद्रों में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा का आयोजन किया गया है। पालक शिक्षक मेगा बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की संपूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराना और बच्चों को प्रेरणा व उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की संभावनाओं को तलासने के उद्देश्य से पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।



विकासखण्ड छुरिया के ग्राम पंचायत चिखलकसा संकुल केंद्र चिखलकसा में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। मेगा बैठक में सहायक अभियंता श्री श्रीकांत देवांगन जी का निरीक्षणकर्ता के रूप में आगमन हुआ। बैठक में जनप्रतिनिधि श्री मति हरिला चन्द्रवंशी , सरपंच श्री मति अनिला सलामे , पूर्व सरपंच चन्दूलाल पटेल , आत्माराम तुमरेकी , संकुल प्राचार्य , श्री माधोलाल रावटे हाई स्कूल चिखलाकसा,संकुल शैक्षिक समन्वयक भारत  बाम्बेसर,राम प्रसाद सलामे, छगनलाल आर्य,जीवन लाल साहू ,पुरुषोत्तम लाल, प्रीतम लाल कोठारी,चमरूराम यादव,श्रीमती चंद्रकला बांबेसर,माया बोरकर,रतन माला झूलेकर ।
शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं  सैकड़ो की संख्या में पालक गण शामिल हुए ।  



अलग अलग स्कूल से आये हुये शिक्षको का  पालक व बच्चों ने स्वागत किया एवं 12 बिंदुओं पर बारी-बारी शिक्षकों के द्वारा चर्चा किया गया। पालक शिक्षक मेगा बैठक के सफल सम्पादन को लेकर महत्वपूर्ण  बिंदुओ पर में  मेरा कोना , छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु व कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं , मध्यान भोजन , पोषण तत्व की जानकारी जाति-आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना जैसे समस्त  बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।