Kabirdham News : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्री सद्गुरू कबीर प्राकट्य दिवस में हुए शामिल, मेला विकास के लिए 20 लाख की घोषणा

संक्षेप

श्री सद्गुरू कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्री सद्गुरू कबीर प्राकट्य दिवस में हुए शामिल, मेला विकास के लिए 20 लाख की घोषणा

विस्तृत खबरें



कवर्धा, 30 मई 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान पाण्डातराई परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा में आयोजित श्री सद्गुरू कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सद्गुरू कबीर साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने घोघरा मेला प्रांगण के समुचित विकास के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का भी परिचायक है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सद्गुरू कबीर का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, समरसता और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाता है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी में ऐसा संदेश है, जो हर वर्ग, हर धर्म और हर समय के लिए प्रासंगिक है। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्राकट्य दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत संत-महात्माओं द्वारा कबीर वाणी और भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। श्री मनिराम साहू, श्री क्रांति गुप्ता सहित आयोजक सामिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment