Bilaspur News : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में होंगे शामिल

संक्षेप

बिलासपुर प्रवास के बाद नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में होंगे शामिल

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बिलासपुर 16 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के शपथ ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर एक बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात आठ बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। श्री साव रात 09:20 बजे रायपुर से नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे रात 11:20 बजे नई पहुंचेंगे।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment