Bilaigarh News : पूर्व मंत्री डहरिया के स्वागत में उमड़ा लोगों का हुजूम गिरोधपुरी धाम में आशीर्वाद लेकर संसदीय चुनाव का किया शंखनाद

संक्षेप

गिरोधपुरी धाम में आशीर्वाद लेकर संसदीय चुनाव का किया शंखनाद

पूर्व मंत्री डहरिया के स्वागत में उमड़ा लोगों का हुजूम गिरोधपुरी धाम में आशीर्वाद लेकर संसदीय चुनाव का किया शंखनाद

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़ ।लोकसभा जांजगीर-चांपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया  ने आज गिरोधपुरी धाम पहुंचकर संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के मंदिर में माता टेकर आशीर्वाद लेते हुए संसदीय चुनाव का शंखनाद किया इस अवसर पर उपस्थित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपने बीच पाकर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष देखा गया ।
     प्राप्त समाचार के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के द्वारा जांजगीर चांपा लोकसभा से प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया को  संसदीय निर्वाचन जांजगीर चांपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाया है इसी तारतम्य  में आज डॉ शिवकुमार डहरिया हजारों कार्यकर्ताओं सहित गिरोधपुरी धाम पहुंचे यहां संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लेते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया ,हजारों के तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का वातावरण देखा गया इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री डहरिया ने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि   20 वर्ष से जांजगीर चांपा लोकसभा  में विकास कहीं भी दिखाई नहीं दिया कहीं भी सामुदायिक भवन तक नहीं बनाया गया है जांजगीर-चांपा  के सभी आठ विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं और विकास के नाम से चुनाव लड़कर पूरे लोकसभा क्षेत्र का समुचित विकास करना है और आप सभी को विधानसभा चुनाव में जो मेहनत किए हैं इस और अधिक मेहनत कर चुनाव में कांग्रेस को जिताना है ऐसा निवेदन मैं आप सभी से करता हूं ऐसा कहते ही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश और  उत्साह के साथ लोगों ने मंत्री डहरिया के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर कांग्रेस सांसद बनाने का संकल्प लिए। इसके पूर्व मंत्री शिव डहरिया कार्यकर्ताओं के साथ शिवरी नारायण स्थित  मंदिर का भी दर्शन लाभ लिया साथ यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए आवश्यक चर्चा भी किये।
      आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार हितेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष सारंगढ़ अरुण मालाकार ,परमेश्वर यदु, गायत्री कैवर्त्य, सुशील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, दीपक टंडन, लव साहू, गोप लाल पटेल, गोपाल पांडे, छत्रसाल साहू, संत राम बरीहा, प्रेम शिला नायक ,डॉक्टर भूपेंद्र नायक, नेमीचंद केसरवानी ,नल कुमार पटेल, असारत खान ,धरमलाल वर्मा, हर नारायण साहू ,डॉक्टर हरिराम पटेल ,राम सिंह ठाकुर, मनीराम पंकज, फिरित लाल खटकर, रामशंकर साहू ,दिलहरण साहू, सुधा चौहान, रामगुलाल साहू ,संतोष देवांगन, शैलेंद्र देवांगन, रामकुमार ,नर्मदा अमित कौशिक, इंदिरा केसरवानी, डॉक्टर शंकर लाल नारंग ,परमानंद साहू ,दिलीप अनंत, किशोर निराला, लक्ष्मण जोल्हे, महावीर सुमन, जितेंद्र पटेल, गंभीर सिंह ठाकुर, विमल देवांगन बबलू खान ,गोपी यादव, मोहन रात्रि  आदि के अलावा हजारों के तादात में कार्यकर्तागण एवम लोग मौजूद रहे।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment