Raipur News : एनजीओ पदाधिकारी और वॉलंटियर्स से सोमवार शाम मिलेंगे कलेक्टर , एस पी , सिटी कमिश्नर , पंचायत सीईओ

संक्षेप

शहीद स्मारक भवन में शाम 5 बजे से होगा “टॉक फॉर रायपुर”संवाद,इंफ्लूएंसर्स भी होंगे साथ

Raipur News : एनजीओ पदाधिकारी और वॉलंटियर्स से सोमवार शाम मिलेंगे कलेक्टर , एस पी , सिटी कमिश्नर , पंचायत सीईओ

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह , एसएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा । ज़िला पंचायत सीईओ श्री बिश्वदीप पहले  “टॉक फॉर रायपुर” कार्यक्रम के तहत त्वरित नागरिक सुविधाओं  के लिए कार्यरत सिविल सोसायटी,स्वयं सेवी व सामाजिक संगठनों , इंफ्लूएंसर्स समूहों से रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में सोमवार की शाम 5 बजे मिलेंगे । इस दौरान प्रशासन और नागरिकों के मध्य सेवा देने वाली इन सिविल सोसाइटियों की भूमिका आधारित  संवाद होगा । इस कार्यक्रम में निःशुल्क शामिल होकर सभी एनजीओ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपयोगी जानकारी और अपने  विचार साझा कर  सकेंगे । सभी से निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व शहीद स्मारक ऑडिटोरियम पहुँचने कहा गया है ।