Durg News : छत्तीसगढ़ के निर्भीक पत्रकार हनु नायक बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)

संक्षेप

हनु नायक बने प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)

छत्तीसगढ़ के निर्भीक पत्रकार हनु नायक बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ भिलाई। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया रजि.) ने संगठन के विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार हनु नायक को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुमार दुबे द्वारा जारी की गई।

जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि हनु नायक अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकार साथियों के बीच भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समिति ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में हनु नायक का नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा।

हनु नायक की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सफल कार्यकाल की कामना की।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment