न्यूज रुटीन @ रायपुर । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार (24 जनवरी 2026) को रायपुर के सलोम स्कूल में दोपहर 1 बजे आयोजित हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे और राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर सोनपिपरे के निर्देशन में सदस्यों की सहमति से बुलाई गई इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और पत्रकार हितों पर चर्चा हुई।विभिन्न जिलों से कुलवंत सलूजा, राजेश मिश्रा, बसंत सचदेव, आशीष कंठले, ममता सिंह, विप्लव दांता, सोनकुमार सिन्हा, नोहर सिन्हा, उमाशंकर दिवाकर, तामेश्वर खरे, राजेंद्र कुमार पालीवाल, रामकुमार टंडन, अमित कुमार मिश्रा, हरीश तिवारी, आशीष जैन, प्रीतलाल कुर्रे व नागेंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।बैठक में सर्वसम्मति से व्यास पाठक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा देने की उम्मीद जताई। पूर्व अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं।