Shakti news : वेदांता पावर प्लांट हादसे की केंद्रीय जांच शुरू

संक्षेप

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे की जांच केंद्रीय टीम करेगी

Shakti news : वेदांता पावर प्लांट हादसे की केंद्रीय जांच शुरू

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ नई दिल्ली, 18 अप्रैल  सक्ती जिले की डभरा तहसील में वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर यूनिट-1 में 14 अप्रैल को हुए विस्फोट के मामले में केंद्र सरकार की टीम शनिवार को जांच के लिए सक्ती पहुंची। इस भीषण हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
टीम में औद्योगिक सुरक्षा और बॉयलर निरीक्षक विभाग के अधिकारी शामिल हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य बॉयलर इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर केंद्रीय जांच का फैसला लिया गया। इधर, छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त को अलग जांच सौंपी है, जिन्हें 30 दिनों में रिपोर्ट देनी होगी।
प्रारंभिक रिपोर्ट में मुख्य बॉयलर निरीक्षक ने फर्नेस में ईंधन ओवरलोड से दबाव बढ़ने और स्टीम पाइपलाइन फटने को कारण बताया। सक्ती एफएसएल ने भी इसे पुष्टि की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
जांच के मुख्य बिंदु:
हादसे का सटीक समय और कारण।
सुरक्षा मानकों का पालन।
भविष्य में रोकथाम के उपाय।