Raigarh News : मासूम बच्चे व महिला की मिली जली हुई लाश, मौके पर पहुंची पुलिस कप्तान

संक्षेप

एक महिला और बच्चे को जलाने का दर्दनाक मामला

मासूम बच्चे व महिला की मिली जली हुई लाश, मौके पर पहुंची पुलिस कप्तान

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायगढ़ !  शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेतनागर ग्राम में एक महिला और बच्चे को जलाने का दर्दनाक मामला सामने आया है । जानकारी मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची । मेन रोड से लगे खेत में रखे पैरा में एक महिला और एक बच्चे को जलते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ है । पुलिस अपनी फोरेंसिक टीम के साथ गहनता पूर्वक जांच कर रही है। फिलहाल अभी महिला और बच्चे की पहचान नही हुई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि कुछ लोग कार में आए और बॉडी जला कर चले गए । दोनों शरीर इस बुरी तरह से जल चुकी हैं कि उनकी पहचान नही हो पा रही है।

इस मामले में एस एस पी सदानंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है । महिला और बच्चे की कहीं और हत्या कर यहां पर लाशों को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है । इसके लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है । लाशों के पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी । फिलहाल लाश की शिनाख्ती नहीं हो पाई है । इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं ।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment