न्यूज रूटीन @ नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने नई दिल्ली में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र के केंद्र में गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को रखा गया है, जिसे पीएम मोदी अपने चुनाव अभियान में चार जातियां बताते आए हैं।
भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। पार्टी का ये संकल्प पत्र 76 पन्नों का है, जिसमें कई वादे किए गए हैं। घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।
भाजपा के घोषणा-पत्र में किस वर्ग के लिए क्या है?
1. युवाओं के लिए
पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।
भाजप ने कहा कि उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे।
स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार।
स्टार्टअप्स को-मेंटरशिप।
सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन।
मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर।
इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर।
हाई-वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स।
उद्यमिता की भावना को बढ़ावा।
2. किसानों के लिए
पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ६,००० रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी।
प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी।
दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता।
सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर।
श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा।
अनुसंधान और जागरुकता की भी बढ़ावा।
प्राकृतिक खेती का विस्तार।
सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।
सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस में पर्यात भंडारण क्षमता विकास।
कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग।
कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर।
कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।
3. महिलाओं के लिए
एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
महिला स्॥त्र को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला स्॥त्र उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।
औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव।
एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन।
पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार।
इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
4. रेलवे के लिए:
नई रेलवे पटरियों का निर्माण।
यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार।
अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी।
टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता।
कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार।
विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण।
आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार।
विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार।
आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार।
दिल्ली और मेरठ के बीच आरआरटीएस शुरू हुई, अब इन सेवाओं का और विस्तार।
विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण।
1,300 + रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा।
आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार।
विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया गया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार होगा।
आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन।
मेट्रो नेटवर्क का विस्तार।
पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा।
नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप।
भारत की समृद्ध विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक होगा।
5. धर्म और सांस्कृति के लिए:
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
भास्तीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन।प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा।
भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद।
भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई स्मारकों का जीर्णोद्वार और संरक्षण।
पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा।
पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास।
लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र।
नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन।
वेड इन इंडिया का प्रोत्साहन।
6. भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम
भाजपा ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे।
7. समान नागरिक संहिता
भारत के संविधान के अनुच्छेद ४४ में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है। भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिसमें उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक ढाला जाए।
और क्या खास है?
भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का दुनिया भर में विस्तार।
कहा गया कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। साथी देशों के साथ इस टेक्नोलॉजी को साझा करने की दिशा में काम होगा।
योग और आयुर्वेद का दुनियाभर में विस्तार होगा।
सभी प्रमुख देशों में प्रमाणित पाठ्यक्रम प्रदान करने की दिशा में योग और आयुर्वेद संस्थानों को सुविधा दी जाएगी। साथ ही योग और आयुर्वेद के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र की व्यवस्था भी स्थापित किए जाएंगे।
भारत से अवैध रूप से ले जाई गई भारतीय मूर्तियों और कलाकृतियों को वापस लाया जाएगा।
विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शास्त्रीय भारतीय भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था।
भारत की सांस्कृतिक विरासत का विकास।
भारतीय सभ्यता के स्मारकों को पुनर्जीवित किया जाएगा।
भारतीय सभ्यता के स्थलों और स्मारकों को पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित करने के लिए अन्य देशों के साथ सहयोग किया जाएगा।
भगवान राम की विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा।
नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा।
न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा।
वामपंथी उग्रवाद का खात्मा।
सीएए का कार्यान्वयन।
सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाना।
एक राष्ट्र, एक चुनाव।
एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली।
अगले 5 साल तक मुफ्त राशन।
70 से अधिक उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान के तहत स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा।
पीएम आवास के तहत ३ करोड़ नए घर।
रसोई गैस सप्लाई पाइप से।
पीएम सूर्या योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल।
मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा १० लाख से बढ़ाकर २० लाख।
3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी।
राष्ट्रीय सहकारिता नीति।
2025 में जनजातीय गौरव दिवस।
विश्वभर में संत तिरुवल्लूर केंद्र।
तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा। 2019 के घोषणा में क्या वादे किए गए थे?
भाजपा का 2019 का संकल्प पत्र 50 पन्नों का था, जिसमें 75 वादे किए गए थे। भाजपा के अनुसार, 12 कमेटियों ने संकल्प पत्र पूरा करने में अहम भूमिका निभाई थी। घोषणा-पत्र जारी करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि 2022 तक सभी वादे पूरा किए जाएंगे।
नागरिक संशोधन कानून
किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक के लोन पर शून्य फीसदी ब्याज दर
एक साल तक के कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं
देश के सभी किसानों को 6000 सालाना आर्थिक मदद
60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा
60 साल की उम्र के बाद देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन सुविधा
राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन
उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटों की बढ़ोतरी
सभी जमीन दस्तावेजों का डिजिटलीकरण
सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
सभी गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन
नेशनल हाईवे में दोगुना बढ़ोतरी
75 नए मेडिकल कॉलेज
2022 तक सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण
2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में बदलाव
हर व्यक्ति को पांच किलोमीटर के भीतर बैंकिंग की सुविधा
लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय
तीन तलाक के खिलाफ कानून ।