Bilaigarh News : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में भाजपा का कब्जा,अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पहली बार हुआ निर्विरोध

संक्षेप

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में पहली बार जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध

Bilaigarh News : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में भाजपा का कब्जा,अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पहली बार हुआ निर्विरोध

विस्तृत खबरें

सारंगढ़ - सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में पहली बार जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है । भाजपा समर्थ आईटी अध्यक्ष जयशंकर साहू और उपाध्यक्ष कृष्णों बाई रेवती चंद्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के कार्यालय के बाहर समर्थक मौजूद रहे । 

पहली बार हुआ निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है मिली जानकारी के अनुसार 1995 से जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का संचालन हो रहा है जिसमें कई बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ लेकिन हर बार मतदान से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जा रहे थे इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मात्र एक-एक जनपद सदस्य ने नामांकन दाखिल किया जिसके बाद निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई । 

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : जय शंकर साहू

जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जीत के बाद जनपद पंचायत बिलाईगढ़ से बाहर निकलते ही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है इसके साथ ही हम सभी 25 जनपद पंचायत सदस्य मिलजुल कर क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। विष्णु देव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मोदी की गारंटी की वजह से ही यहां भारतीय जनता पार्टी से समर्थित अध्यक्ष जय शंकर साहू एवं उपाध्यक्ष कृष्णों बाई रेवती चंद्रा निर्वाचित हुए हैं इनका श्रेय मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है ।