Jagdalpur News : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक , बाइक सवार तीन युवकों की गई जान ,,

संक्षेप

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक , बाइक सवार तीन युवकों की गई जान ,,

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक , बाइक सवार तीन युवकों की गई जान ,,

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ जगदलपुर। जिले के आरापुर तालाब के पास बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराएं। इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों युवक अपने परिचित के घर शादी कार्यक्रम में दंतेवाड़ा से जगदलपुर आए थे। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।  बता दें कि दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम 40 वर्ष, मोहम्मद आरिफ 40 वर्ष और मोहम्मद रफीक 40 वर्ष जगदलपुर के नया बस स्टैंड के पास रहने वाले एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब 11 बजे तीनों वापस बाइक से दंतेवाड़ा जा रहे थे, तभी तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराए। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।जगदलपुर। जिले के आरापुर तालाब के पास बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराएं। इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों युवक अपने परिचित के घर शादी कार्यक्रम में दंतेवाड़ा से जगदलपुर आए थे। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।  बता दें कि दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम 40 वर्ष, मोहम्मद आरिफ 40 वर्ष और मोहम्मद रफीक 40 वर्ष जगदलपुर के नया बस स्टैंड के पास रहने वाले एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब 11 बजे तीनों वापस बाइक से दंतेवाड़ा जा रहे थे, तभी तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराए। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment