न्यूज रुटीन @ रायपुर 12 जनवरी 2024 महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साव और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक के परिवार की जानकारी ली है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि महाकुम्भ स्नान के लिए सपरिवार प्रयागराज जा रहे भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनके एवं परिजनों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इंद्र कुमार साव जी से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में विधायक इंद्र साव और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के बहमनी थाना क्षेत्र में हुआ।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रविवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है।
विधायक और उनका परिवार कुंभ स्नान के लिए जा रहा था तभी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई. इस हादसे में विधायक इंद्र साव और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। विधायक इंद्र साव अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव को हाथ में चोट लगी है. उनके पीएसओ को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद विधायक इंद्र साव ने बताया कि उनके हाथ में चोट लगी है. उनके पीएसओ को गंभीर चोटें आई हैं. उनकी पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विधायक समेत 8 लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि, कार पर MLA इंद्र साव, उनकी पत्नी, 29 और 27 वर्षीय 2 बेटी, दो महिला रिश्तेदार (30) और (45), PSO टुकेश्वर यादव, ड्राइवर द्वारिका साहू समेत कुल 8 लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में ट्रक चालक तेज नारायण भी घायल है। जिसका भी इलाज जारी है। वहीं विधायक की पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।