Balod news : बालोद सदर रोड: 'नापा का दोहरा माप' उजागर! जोहार पार्टी 17 अप्रैल को घेराव, पूरा कब्जा हटाने का अल्टीमेटम।

संक्षेप

सदर बाजार में 'व्यापारी राज' खत्म! जोहार छत्तीसगढ़ का धमाल - 17 को न. पा. पर भारी हल्ला, सड़क मुक्ती अभियान।

बालोद सदर रोड: 'नापा का दोहरा माप' उजागर! जोहार पार्टी 17 अप्रैल को घेराव, पूरा कब्जा हटाने का अल्टीमेटम।

विस्तृत खबरें

 
न्यूज रुटीन @ बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद सदर रोड पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पालिका का 'ढुलमुल रवैया' उजागर, गरीबों की गुमटियां तोड़ीं लेकिन व्यापारियों को छूट! जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 17 अप्रैल को नगर पालिका परिषद का घेराव करने का ऐलान कर दिया।



बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बालोद और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सदर रोड का पूरा कब्जा हटाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका पहले गरीबों के अतिक्रमण हटाई, अब व्यापारियों के दबाव में मापदंड बदल रही - 2 मीटर से 3 मीटर तक!


पार्टी का आरोप
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा निषाद, उपाध्यक्ष दानी साहू, महासचिव डी देशमुख समेत पदाधिकारियों ने प्रेस को बताया, "नगर पालिका व्यापारियों को फायदा पहुंचा रही, सड़क की वास्तविक चौड़ाई बहाल हो!" उन्होंने चेतावनी दी कि आधी-अधूरी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं।

जन समर्थन
पार्टी का दावा है कि जिले भर से लोग घेराव में शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर अपील जारी: " सदर बाजार की दुर्दशा से तंग जनता, अब आवाज उठाओ!" पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों-अमीरों में भेदभाव बंद हो।

नगर पालिका परिषद ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 17 अप्रैल को जोहार पार्टी करेंगे न. पा. का घेराव  होगा जन आंदोलन
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment