बालोद, 18 मार्च 2026. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री बोनीफॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना-चौकी प्रभारियों ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी व जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया।विगत ढाई माह में यातायात नियम उल्लंघन पर कुल 8009 वाहन चालकों पर 34,81,800 रुपये की चालानी कार्रवाई हुई। मुख्य कार्रवाइयां:शराब सेवन कर वाहन चलाने पर: 186 चालकों पर कार्रवाई, न्यायालय पेश कर 20,13,500 रुपये का अर्थदंड। (प्रथम अपराध: 10,000 रुपये जुर्माना व 6 माह कारावास; द्वितीय: 15,000 रुपये व 2 वर्ष तक सजा।)बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर: 275 चालकों पर 1,40,500 रुपये का जुर्माना।नो-पार्किंग उल्लंघन पर: 145 वाहनों के पहिए लॉक कर 45,500 रुपये वसूले।एनएच पर अवैध पार्किंग: 285 मामलों में बीएनएस धारा 285 के तहत अपराध दर्ज।बालोद शहर के नेशनल हाईवे पर खतरनाक पार्किंग से जीवन संकट पैदा करने वाले वाहनों पर सख्ती बरती जा रही है। यातायात पुलिस लगातार अपील कर रही है:सड़क किनारे या नो-पार्किंग में वाहन न खड़ा करें।शराब पीकर वाहन न चलाएं।हेलमेट पहनें, संयमित गति रखें।मालवाहक में सवारी न भरें, रात में अपर डिपर इस्तेमाल करें, मोबाइल न चलाएं, नाबालिग को वाहन न दें।बालोद पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदा तत्पर। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें!
>