Bilaigarh news : भिनोदा में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

संक्षेप

भिनोदा में डीजे-आतिशबाजी के धमाल से झूमे ग्रामीण, बाबा साहेब जयंती पर भव्य रैली!

Bilaigarh news : भिनोदा में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ भिनोदा/सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़), 15 अप्रैल 2026: ग्राम पंचायत भिनोदा में भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे गांव में उत्सवमय माहौल रहा, जहां बच्चों से बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आकर्षक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें डीजे की धुन पर ग्रामीण झूमते नजर आए। रैली पूरे गांव का भ्रमण कर बाबा साहेब के विचारों और संघर्षों का संदेश जन-जन तक पहुंचाई। सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों की सहभागिता ने इसे भव्य बनाया।
कार्यक्रम में केक काटकर जयंती मनाई गई और जोरदार आतिशबाजी से खुशी जताई। माहौल बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा और उनके सामाजिक न्याय, समानता व मानवाधिकारों के विचारों से ओत-प्रोत रहा। बाबा साहेब ने दलितों, वंचितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
ग्रामीणों ने कहा, "बाबा साहेब पूरे देश के मार्गदर्शक हैं। उनके विचार आज भी एकता, शिक्षा और अधिकारों की प्रेरणा देते हैं।" कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, एकता और बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।