Korba news : SECL कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा 150 फीट नीचे गिरा डंपर, SECL कर्मी की मौत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल,

संक्षेप

SECL कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा, डंपर पलटने से कर्मी की मौत

SECL कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा 150 फीट नीचे गिरा डंपर, SECL कर्मी की मौत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल,

विस्तृत खबरें



न्यूज रुटीन @ कोरबा : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल SECL कुसमुंडा खदान में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन ट्रेलर की चपेट में आने से एक ड्राइवर की मौत के बाद शनिवार देर रात एक और दर्दनाक हादसे में SECL कर्मी सत्य नारायण की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 1 बजे सत्य नारायण खोडरी फेस में 60 टन डंपर से मिट्टी अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान डंपर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर फिसल गया और लगभग 150 फीट नीचे जा गिरा। जान बचाने के प्रयास में चालक डंपर से कूद गया, लेकिन नीचे मौजूद बोल्डर से सिर टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

लगातार हो रहे हादसों के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने तक कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment