Sukma News : CG में एक और बड़ी वारदात एक ही परिवार के 5 लोग दो पुरुष और तीन महिलाओं की बेहरमी से कर दी हत्या

संक्षेप

एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई हत्या

CG में एक और बड़ी वारदात एक ही परिवार के 5 लोग दो पुरुष और तीन महिलाओं की बेहरमी से कर दी हत्या

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सुकमा 15 सितंबर 2024। छ ग प्रदेश में यह दूसरी घटना है जहाँ दो अलग अलग परिवार में पांच लोगों की हत्या कर दी गई ,आपको बता दे की  ऐसा ही मामला बलोदा बाजार जिले के कसडोल ब्लॉक से आया था जहाँ एक ही परिवार के पांच लोगो की निर्मम हत्या कर दिया गया।

वही प्रदेश के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी है। घटना सुकमा जिले के कोंटा की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोंटा के कैंप मुरलीगुडा के समीप स्थित ग्राम इटकल में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर सामने आई है . इलाके में सनसनी फैल गयी है।

मिली जानकारी  के अनुसार  हत्या करने वाले सभी आरोपी उसी ग्राम के हैं l जादू टोने के शक में गांव में रहने वाले आरोपियों द्वारा डंडे से मारकर हत्या कर दिया गया है l मृतकों में तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल  हैंl इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी वारदात के बाद थाना कोंटा में पुलिस  हिरासत में हैं l
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment