Raipur News : अमित बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जमानत याचिका खारिज

संक्षेप

अमित बघेल की जमानत याचिका हुई खारिज, कोर्ट द्वारा 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

Raipur News : अमित बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जमानत याचिका खारिज

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के मामले में गिरफ्तार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को रिमांड पूरा होने के बाद फिर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।क्या है मामला?26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही अगले दिन अमित बघेल मौके पर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान उनके समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। हंगामे के बाद मूर्ति को दोबारा स्थापित किया गया।पुलिस ने अगले दिन सुबह राम मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया, जो मानसिक रूप से बीमार था और नशे में मूर्ति तोड़ने की बात सामने आई।विवादास्पद टिप्पणी और एफआईआरप्रदर्शन के दौरान अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। रायपुर, रायगढ़, सरगुजा सहित कई जिलों और 12 अलग-अलग राज्यों में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।