Bilaigarh news : बिलाईगढ़ में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, विधायक कविता लहरे ने किया माल्यार्पण

संक्षेप

बिलाईगढ़ में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, विधायक कविता लहरे ने किया माल्यार्पण

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बिलाईगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। सरसीवा, गाडापाली, झुमका, टुण्डरा, बिलाईगढ़, कोसमकुंडा और ओडकाकन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व आमजन ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।



क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे ने कई जगहों पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। संबोधन में उन्होंने कहा, "बाबा साहब के समानता, न्याय व अधिकारों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इन्हें अपनाकर ही हम समतामूलक समाज बना सकते हैं।"


कार्यक्रमों में उत्साह व श्रद्धा का माहौल रहा। लोगों ने बाबा साहब के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी से आयोजन गरिमामयी बना।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment