न्यूज रुटीन @ बालोद जिले में मुंहबोली बेटी से दुष्कर्म की शिकायत पर दो माह बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से एक व्यक्ति की फांसी लगा आत्महत्या करने के आरोप मामले में नया मोड़ सामने आया है....
दरअसल मृतक ने जिस युवक के खिलाफ रिश्तेदार बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाकर बालोद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, उसी युवक ने मृतक की शिकायत से दो दिन पहले मृतक और दो अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर 5 लाख रुपये मांगने और पैसे नहीं देने पर रेप केस में फंसाने का आरोप लगाकर 15 अक्टूबर को गोटाटोला थाना में लिखित शिकायत की थी....
इसके बाद 17 अक्टूबर को मृतक ने युवक के खिलाफ अपनी मुंहबोली बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामला तब और गर्म हो गया जब युवती के रिश्तेदार पिता (कान्नेवाड़ा निवासी नारायण टांडिया) ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में जब पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, तो मामला राजनीतिक रंग ले लिया। मृतक के परिजन के साथ कांग्रेसी विधायक संगीता सिन्हा, उनके पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा और उनके समर्थकों ने थाना के सामने शव रखकर शिकायत के दो माह बाद भी युवक पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा दिया लगाया....
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल का कहना है, "जिस दिन मामले की शिकायत की गई, उसी दिन से मामला दर्ज कर आरोपी युवक की पता तलाश जारी है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप बेबुनियाद है। लगातार युवक की तलाश जारी है। जैसे ही उनका कोई सुराग मिलेगा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक द्वारा मृतक के खिलाफ अपने थाना क्षेत्र में जो शिकायत की गई, उस पर वहां की पुलिस अपनी जांच कर रही है...
अब सवाल यह खड़ा होता है कि जिस युवक ने मृतक पर 5 लाख की मांग कर पैसे नहीं देने पर रेप केस में फसाने का आरोप लगा थाना में शिकायत किया था, उसके दो दिन बाद मृतक द्वारा अपने मुंह बोली बेटी से रेप का आरोप लगा बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराया था इन दोनों की शिकायत में कितनी सच्चाई हैं यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा।
इस पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा कि आरोप निराधार हैं। "जिस दिन शिकायत दर्ज हुई, उसी दिन से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस कार्रवाई कर रही है और जैसे ही कोई सुराग मिलेगा, आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। युवक द्वारा मृतक के खिलाफ दर्ज शिकायत पर संबंधित थाना अपनी जांच कर रहा है," - एसपी पटेल ने कहा।
दोनों पक्षों की आपसी शिकायतों, दुष्कर्म आरोप, आत्महत्या और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण यह मामला अब और जटिल होता जा रहा है। पुलिस जांच के निष्कर्ष आने तक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।