Balod News : पर्यावरण पार्क में घूमने गए युवक को धारदार चाकू से किया हमला हुई मौत

संक्षेप

युवक को धारदार चाकू से किया हमला उतारा मौत के घाट

पर्यावरण पार्क में घूमने गए युवक को धारदार चाकू से किया हमला हुई मौत

विस्तृत खबरें

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में हुई खूनी खेल एक वारदात से मची  सनसनी , जहाँ  विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 28 वर्षीय उमेश दुग्गा के रूप में हुई है, जो भानुप्रतापपुर क्षेत्र के फरसकोट गांव का रहने वाला था. मामले में पुलिस 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार  उमेश अपने पांच दोस्तों के साथ प्राची टॉकीज में फिल्म देखने गया था. जिसके बाद वह घूमने के लिए पर्यावरण पार्क भी गया, इसी बीच बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से  हमला किया. अचानक हुए इस हमले के बाद उमेश के दोस्त उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment