न्यूज रूटीन @ दुर्ग : थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत तादुंला नदी मे एक वर्ष के बच्चे की पानी में डुबने से मौत हो गई। अंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दे अंडा पुलिस के मुताबिक आयुष यादव 1 वर्ष संतानु यादव एवं सोनिया यादव निवासी सुकला भाठा थाना पामगढ जिला जांजगीर चापा का बेटा था।
बच्चे की मा सोनिया यादव नहाने व बर्तन साफ-सफाई करने में लग गई थी। इस दौरान उसका ध्यान बच्चों की ओर नहीं था। थोडी़ देर में देखा तो उस जगह पर बच्चा नहीं दिखा। खेलते खेलते बच्चा सीधे पानी में गिर गया था। थाना अंडा प्रभारी श्रध्दा पाठक के अनुसार ए.एस. आई. सुन्दर लाल नेताम घटना स्थल में जाकर पंचनामा करके बच्चे के शव को दुर्ग मर्चुरी भेजा। अंडा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।