Dhamtri News : चेकिंग के दौरान ट्रक से 80 किलो गांजा बरामद, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप

ट्रक की तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोरियों में 80 किलो गांजा बरामद

चेकिंग के दौरान ट्रक से 80 किलो गांजा बरामद, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ धमतरी एसपी प्रशान्त ठाकुर के निर्देशन में शुक्रवार को थाना प्रभारी बोराई राजेश जगत और पुलिस टीम नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही कर रही थी, तभी ओडिशा की तरफ से आते एक ट्रक को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोका गया। चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में गतिविधि संदिग्ध लगी। ट्रक की तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोरियों में 80 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए है।

पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. ट्रक से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को बोरई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 80 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment