न्यूज रुटीन @मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मामला मानपुर मौहला चौकी जिले के विकासखण्ड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निचे कोहड़ा का है , जहा एक एक ही महीने में एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो रही है जिससे आसपास के क्षेत्र व ग्राम में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों में चार महिलाएं, तीन पुरूष व एक बुजुर्ग शामिल हैं। गाव में व मृतक के घर परिवार वालो ने मौत की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं, बताया जा रहा कि सामान्य सर्दी - जुकाम खांसी और उल्टी दस्त होने से यह हादसा हो रहा है ।
आपको बता दे कि यह सिलसिला 28 अगस्त को शुरू हुआ था। इसके बाद 13 सितंबर को हुई दो सहेलियों की मौत ने ग्राम वासियो को अचरज में डाल दिया ।
सती कवर , और रेणुका नायक की तबीयत खराब होने पर रेणुका नायक को अंबागढ़ चौकी अस्पताल ले गए थे । तबीयत बिगड़ने पर उसे राजनांदगांव से भिलाई रेफर कर दिया गया भिलाई के अस्पताल पहुंचते ही रेणुका की मौत हो गई। वहीं सती कंवर का भी अस्पताल में उसी तारीख को मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही इस हादसे की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को है , पर इस स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।