Raipur News : 5 करोड़ कैश बरामद ईडी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 5 करोड़ रुपये कैश किया जब्त, चुनाव के पहले हुई कार्रवाई में मचा हड़कंप

संक्षेप

छ ग में 5 करोङ कैस जपत ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के संचालन से जुड़ा मामला

5 करोड़ कैश बरामद ईडी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 5 करोड़ रुपये कैश किया जब्त, चुनाव के पहले हुई कार्रवाई में मचा हड़कंप

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर 2 नवंबर 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में लगभग पांच करोड़ रुपये नकद जब्त किए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि यह रकम महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के संचालन से जुड़ी थी।

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल से लगभग 3.12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि भिलाई में एक घर से 1.80 करोड़ रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी ने एक व्यक्ति को भी पकड़ा है, जिस पर कथित तौर पर इस राशि के लिए कूरियर के रूप में काम करने का आरोप है और जो कथित तौर पर पैसे पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत आया था।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment