न्यूज रुटीन @ बालोद, 12 मार्च 2026. जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर वृद्धि के लिए गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) के तहत नीर चेतना अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के पहले चरण में नाले के समांतर 5 हजार वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच का निर्माण शुभारंभ हुआ, जो भविष्य में 27 लाख लीटर वर्षा जल संरक्षित करेगा।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "जल जीवन का आधार है। बिना जल के भविष्य की कल्पना असंभव है।
गिरते भूजल स्तर को रोकने हेतु ट्रेंच निर्माण महत्वपूर्ण कदम है, जिसे हर ग्राम पंचायत अपनाए।" उन्होंने बताया कि गुण्डरदेही ब्लॉक में कुल 20 हजार ट्रेंच बनाने का लक्ष्य है, जिससे 1 करोड़ 35 लाख लीटर जल संरक्षण संभव होगा।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। उन्होंने सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों व बिहान समूह की महिलाओं से अपील की कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं। प्रमुख उपस्थित जन गणमान्य नागरिक: लेखराम साहू जिला पंचायत सदस्य: श्रीमती कान्ती सोनेश्वरी जनपद अध्यक्ष: पुरुषोत्तम चन्द्राकरजनपद सदस्य: कौशल सुरेश साहू, रामेश्वर चन्द्राकरजनपद पंचायत सीईओ: श्रीमती निखत सुल्तानाअन्य: विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान दीदियां व ग्रामीण जन गुण्डरदेही ब्लॉक भूजल स्तर की दृष्टि से 'सेमी-क्रिटिकल जोन' में है। ट्रेंच तकनीक से वर्षा जल सीधे भूमि में समाएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा, मृदा संरक्षण होगा और क्षेत्र हरियाली से भर जाएगा। जिला प्रशासन इस अभियान से जल संकट पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध है।