न्यूज रुटीन @ सारंगढ़। मनरेगा में चल रहे निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही कार्यों का औचित्य की भी जानकारी ली जा रही है। इस विषय में विगत दो - तीन दिनों से जिपं अध्यक्ष पांडे जी द्वारा सारंगढ़ विधानासभा, जिले के तीनों ब्लाकों में दौरा कर रहे है। जिसमें मनरेगा के अंतर्गत चल रहे मजदूरी मूलक एवं निर्माण कार्यों की जानकारी कार्य स्थल में पहुंचकर जिपं अध्यक्ष द्वारा तकनीकी सहायक एस डी ओ पी ओ से पूरी जानकारी लेकर निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही apo, PO द्वारा जारी किए गए कार्यों की सूची का स्थल निरीक्षण कर उन कार्यों का औचित्य भी जानने का प्रयास किया जा रहा है और निर्माण कार्य जिन स्थलों पर किया जा रहा है क्या वहां पर वह उचित है किसी भी कार्य के लिए स्थल चयन महत्वपूर्ण होता है इस संबंध में पंडरीपानी बछौरडी नवापारा, रेडा कलमी, boirda साल्हे, पेंड्रावन में महतारी सदन ,नर्सरी , बालक छात्रावास,बालिका छात्रावास, नल जल योजना सभी कार्यों का निरीक्षण कर सभी की समीक्षा जिपं सामान्य प्रशासन समिति में की जानी है इस संबंध में दौरा किया जा रहा है जिससे कार्यों का औचित्य एवं मजदूर मुलक कार्यों की समीक्षा के साथ ही कार्य क्या है एस्टीमेट के अनुकूल किया जा रहे हैं या नहीं मूल्यांकन सत्यापन की समीक्षा की जा सके।