Raipur News : तेलगांना राज्य की सीमा में हुई मुठभेड़ 3 नक्सली हुए ढेर ।

संक्षेप

पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड में 3 नक्सली ढेर ।

Raipur News : तेलगांना  राज्य की सीमा में हुई मुठभेड़ 3 नक्सली हुए ढेर ।

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर :- छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़  में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रहा है। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवानों ने AK-47, LMG जैसे हथियार भी बरामद कर लिए हैं। आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है।
जहाँ , पुलिस को  सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवानों ने घेरने के लिए CG पुलिस ऑयर तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। शुक्रवार की रात फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंच गई, दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरा गया। शनिवार की सुबह नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें 3 नक्सली ढेर हो गए । सूत्रों से खबर मिल रहा है, हालांकि, आंकड़ा बढ़ भी सकता है फोर्स मौके पर तैनात है।